बुधवार, 29 मार्च 2017

परम पूज्य डॉ केशवराव बलीराम हेडगेवार जी की जन्मतिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर

परम पूज्य डॉ केशवराव बलीराम हेडगेवार जी की जन्मतिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर कोटी-कोटी नमन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक थे डॉ. केशव बळीराम हेडगेवार। संघ विश्वविख्यात हो गया है, अपनी अद्वितीय संघटनशैली के कारण। उसके साथ ही उसके संस्थापक डॉ. हेडगेवार का भी नाम विश्वविख्यात हुआ है। कम से कम 50 देशों में संघ का कार्य प्रचलित है

अभिजात देशभक्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा डॉक्टर जी का जन्मदिन है। अंग्रेजी पंचांग के अनुसार तारीख थी 1 अप्रेल 1889। बाल हेडगेवार अभिजात देशभक्त था। 9-10 साल की आयु वैसी क्या होती है। किन्तु उस आयु में भी केशव हेडगेवार की सोच और मानसिकता कुछ और ही थी। वह प्राथमिक तीसरी कक्षा का विद्यार्थी था। इंग्लैंड की रानी, जो हिंदुस्थान की भी साम्राज्ञी हुआ करती थी, व्हिक्टोरिया के राज्यारोहण को साठ वर्ष पूरे हुये थे। उस उपलक्ष्य में इंग्लैंड में तथा जहाँ जहाँ इंग्लैंड का साम्राज्य था वहाँ वहाँ उस राज्यारोहण का हीरक महोत्सव आयोजित किया गया था। भारत में भी वह मनाया गया। उस के निमित्त प्रत्येक स्कूल में मिठाई बाँटी गयी। केशव हेडगेवार को भी वह मिली। किन्तु केशव ने उसका भक्षण नहीं किया। कूडादान में उसे फेंक दिया। कारण एक विदेशी आक्रान्ता शासन की पुरोधा के उत्सव का वह प्रतीक था।

वन्दे मातरम् प्रकरण
कैसा वर्णन करे इस अबोध बालक के सोच का। मुझे लगता है कि यह अबोध या आकस्मिक प्रतिक्रिया नहीं थी। उसके पीछे एक विशेष सोच थी, जिसका प्रकटीकरण फिर बारह वर्षों के बाद हुआ। केशव हेडगेवार मॅट्रिक के वर्ग में यानी उस समय के 11 वी में पढ रहा था। एक शाला निरीक्षक (School Inspector) उनके स्कूल को देखने के लिये आनेवाला था। मुख्याध्यापक ने सब विद्यार्थिओं को उसकी सूचना दी। और ठीक ढंगसे, अच्छे कपडे पहन कर अनुशासन से बर्ताव करने की हिदायत दी। किन्तु केशव हेडगेवार के दिमाग में दूसरी ही योजना बनी। उन्होंने अपने वर्ग के सब विद्यार्थियों को इकठ्ठा किया और उनको मनवा लिया कि ‘वन्दे मातरम्’ की उद्घोषणा से उस शिक्षा अधिकारी का स्वागत करेंगे। वह साल था 1908। 1905 में उस समय के अंग्रेज व्हाईसरॉय लॉर्ड कर्झन ने बंगाल प्रान्त का विभाजन किया था। उसके खिलाफ भारत की सारी देशभक्त जनता इकठ्ठा हो गई थी। इस विभाजन विरोधी आंदोलन का मंत्र था ‘वन्दे मातरम्’। उस मंत्र के प्रभाव से सम्पूर्ण देश उत्तेजित था। अंग्रेज सरकारने ‘वन्दे मातरम्’ की उद्घोषणा पर पाबंदी लगाई थी।

विद्यालय से निष्कासित
विद्यालय के मुख्याध्यापक के साथ निरीक्षक महोदय केशव के वर्ग में जब आये तब सम्पूर्ण वर्ग ने खडे होकर ‘वन्दे मातरम्’ की जोरदार उद्घोषणा कर उनका स्वागत किया। निरीक्षक महोदय आग बबूला हो गये। वर्ग के बाहर आये और मुख्याध्यापक को डाँटफटकार कर गुस्से में स्कूल से चले गये। फिर मुख्याध्यापक 11 वी कक्षा के कमरे में आये। विद्यार्थियों से पूछा कि किसने यह षडयंत्र रचा था। कोई बोलने को तैयार नहीं था। अत: वर्ग के समूचे विद्यार्थियों को विद्यालय से निष्कासित किया।
कुछ ही दिनों में इस घटना का पता अभिभावकों को लगा। वे मुख्याध्यापक महोदय से मिले। मुख्याध्यापक ने कडा रूख अपनाकर कहा कि विद्यार्थियों को लिखित रूप में माफी मांगनी पडेगी। तभी उनको प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थी इस के लिये तैयार नहीं हुये। तब मध्यम रास्ता निकाला गया कि मुख्याध्यापक कक्षा के द्वारपर खडे रहेंगे। एकेक विद्यार्थी से पूछेंगे कि तुमसे गलती हुई ना और विद्यार्थी सम्मतिदर्शक मुंडी हिलायेगा और कक्षा में प्रवेश करेगा। इस रीति से अन्य सारे विद्यार्थियोंने पुन: प्रवेश प्राप्त किया। किन्तु केशव ने यह समझोता भी नहीं माना। वह अकेला विद्यार्थी निष्कासित रहा। फिर नागपुर से करीब 150 कि. मी. दूरी पर स्थित यवतमाल नगर में स्थापित और सब शासकीय बन्धनों से मुक्त एक विद्यालय में प्रवेश कर उसने मॅट्रिक की परीक्षा दी और वह उसने उत्तीर्ण भी की। इस परीक्षा उत्तीर्णता के दाखिले पर ‘द नॅशनल कौन्सिल ऑफ बेंगाल’ इस संस्था के अध्यक्ष तथा सुविख्यात क्रांतिकारक डॉ. रासबिहारी घोष के हस्ताक्षर थे।

कोलकाटा में
केशव आगे की पढाई के लिये इच्छुक था। उसने कोलकाटा का चयन किया। इस के लिये दो कारण थे। पहिला यह कि मॅट्रिक का दाखिला बंगाल का था। और दूसरा यह कि कोलकाटा क्रांतिकारियों का गढ था। केशव की आयु 19 हो गई थी। मन से वह क्रांतिकारक बन गया था। कोलकाटा जाते ही उसने अपने शरीर को भी उस में झोंक दिया। क्रांतिकारियों की सब गतिविधियों का ज्ञान उसने प्राप्त किया। क्रांतिकारियों की केन्द्रीय समिती जो ‘अनुशीलन समिति’ के नाम से प्रसिद्ध थी, उसका भी वह सदस्य बना। साथ साथ डॉक्टरी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। डॉक्टरी की प्रात्यक्षिक शिक्षा का कार्यकाल पूरा कर केशव 1915 में नागपुर आ गया।अब वे डॉ. केशव बळीराम हेडगेवारYबन गये थे।

मर्यादाओं का ध्यान
शासकीय सेवा में प्रवेश के लिये या अपना अस्पताल खोलकर पैसा कमाने के लिये वे डॉक्टर बने ही नहीं थे। भारत का स्वातंत्र्य यही उनके जीवन का ध्येय था। उस ध्येय का विचार करते करते उनके ध्यान में स्वतंत्रता हासील करने हेतु क्रांतिकारी क्रियारीतियों की मर्यादाएं ध्यान में आ गई। दो-चार अंग्रेज अधिकारियों की हत्या होने के कारण अंग्रेज यहाँ से भागनेवाले नहीं थे। किसी भी बडे आंदोलन के सफलता के लिये व्यापक जनसमर्थन की आवश्यकता होती है। क्रांतिकारियों की क्रियाकलापों में उसका अभाव था। सामान्य जनता में जब तक स्वतंत्रता की प्रखर चाह निर्माण नहीं होती, तब तक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं होगी और मिली तो भी टिकेगी नहीं, यह बात अब उनके मनपर अंकित हो गई थी। अत: नागपुर लौटने के बाद गहन विचार कर थोडे ही समय में उन्होंने उस क्रियाविधि से अपने को दूर किया और काँग्रेस के जन-आंदोलन में पूरी ताकत से शामील हुये। यह वर्ष था 1916। लोकमान्य तिलक जी मंडाले का छ: वर्षों का कारावास समाप्त कर मु़क़्त हो गये थे। ‘‘स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे मैं प्राप्त करके ही रहूँगा’’ उनकी इस घोषणा से जनमानस में चेतना की एक प्रबल लहर निर्माण हुई थी। डॉ. केशवराव हेडगेवार भी उस लहर के अंग बन गये। उससे एकरूप हो गये। अंग्रेज सरकार के खिलाफ उग्र भाषण भी देने लगे। अंग्रेज सरकारने उनपर भाषणबंदी का नियम लागू किया। किन्तु डॉक्टर जी ने उसे माना नहीं। और अपना भाषणक्रम चालूही रखा। फिर अंग्रेज सरकारने उनपर मामला दर्ज किया और उनको एक वर्ष की सश्रम कारावास की सजा दी। 12 जुलाय 1922 को कारागृह से वे मुक्त हुये।

संघ का जन्म
एक वर्ष के कारावास में उनके मन में विचारमंथन अवश्य ही चला होगा। उनके मन में अवश्य यह विचार आया होगा कि क्या जनमानस में स्वतंत्रता की चाह मात्र से स्वतंत्रता प्राप्त होगी। वे इस निष्कर्षपर आये कि स्वतंत्रता के लिये अंग्रेजों से प्रदीर्घ संघर्ष करना होगा। उस हेतु जनता में से ही किसी एक अंश को संगठित होकर नेतृत्व करना होगा। जनता साथ तो देगी किन्तु केवल जनभावना पर्याप्त नहीं होगी। स्वतंत्रता की आकांक्षा से ओतप्रोत एक संगठन खडा होना आवश्यक है, जो जनता का नेतृत्व करेगा, तभी संघर्ष दीर्घ काल तक चल सकेगा। जल्दबाजी से कुछ मिलनेवाला नहीं है। अत: कारावास से मुक्त होनेपर इस दिशा में उनका विचारचक्र चला और उसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जन्म हुआ।

संघ की कार्यरीति
यह संगठन हिन्दुओं का ही होगा, यह भी निश्चय उनका हो गया था। क्यौं कि इस देश का भाग्य और भवितव्य हिन्दु समाज से निगडित है। अन्य समाजों का साथ मिल सकता है। किन्तु संगठन की अभेद्यता के लिये केवल हिन्दुओं का ही संगठन हो इस निष्कर्षपर वे आये। अंग्रेज चालाख है। फूट डालने की नीति में कुशल है और सफल भी थे। यह डॉक्टर जी ने भलीभाँति जान लिया। इस लिये उन्होंने हिन्दुओं का ही संगठन खडा करने का निश्चय किया। हिन्दु की परिभाषा उनकी व्यापक थी। उस में सिक्ख, जैन और बौद्ध भी अन्तर्भूत थे। वे यह भी जानते थे कि हिन्दु एक जमात (community) नहीं है। वह ‘राष्ट्र’ है। अत: उन्होंने, अनेक सहयोगियों से विचार कर उसका नाम ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ रखा।
हिन्दुओं का संगठन खडा करना यह आसान बात नहीं थी। अनेक जातियों में, अनेक भाषाओं में, अनेक संप्रदायों में हिन्दु समाज विभक्त था। इतनाही नहीं तो अपनी अपनी जाति के, भाषा के और संप्रदाय के अभिमान भी उत्कट थे। साथ ही जातिप्रथा के कारण उच्चनीच भाव भी था। अस्पृश्यता का भी प्रचलन था। इन सब बाधाओं का विचारकर, उन्होंने अपनी अलोकसामान्य प्रतिभा से एक अभिनव कार्यपद्धति का निर्माण किया। वह पद्धति यानी संघ की दैनंदिन शाखा की प्रद्धति। हम अपने समाज के लिये, अपने देश के लिये कार्य करना चाहते हैं ना, तो अपने 24 घण्टों के समय में से कम से कम एक घण्टा संघ के लिये देने का उन्होंने आग्रह रखा। और उनकी दूसरी विशेषता यह थी, समाज में के भेदों का जिक्र ही नहीं करना। बस् एकता की बात करना। अन्य समाजसुधारक भी उस समय थे। उनको भी जातिप्रथा के कारण आया उच्चनीच भाव तथा अस्पृश्यता को मिटाना था। किन्तु वे जाति का उल्लेख कर उसपर प्रहार करते थे। डॉक्टर जी ने एक नये मार्ग को चुना। उन्होंने तय किया कि व्यक्ति की जाति ध्यान में नहीं लेंगे। केवल सब में विराजमान एकत्व की यानी हिन्दुत्व की ही भाषा बोलेंगे। इस कार्यपद्धति द्वारा उन्होंने शाखा में सब को एक पंक्ति में खडा किया। एक पंक्ति में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को सिखाया और क्रांतिकारी बात यह थी एक पंक्ति में सबको भोजन के लिये बिठाया। ‘एकश: सम्पत्’ यह जो संघ शाखापद्धति की विशिष्टतापूर्ण आज्ञा है वह डॉक्टर जी की मौलिक विचारसरणी का प्रतीक है। मैं तो कहूँगा कि वह एक क्रांतिकारी आज्ञा है। सारा संघ उस आज्ञा के भाव से आज तक अनुप्राणित है।

खास तरीका
इसका एक उदाहरण मेरे स्मरण में है। बात 1932 की है। प्रथम बार नागपुर में संघ के शीत शिबिर में जिनको समाज अस्पृश्य मानता था, उस समाज से स्वयंसेवक आये। उनके ही पडोस के मुहल्ले से आये हुये अन्य जाति के स्वयंसेवकों ने डॉक्टर जी से कहा कि, हम इनके साथ एक पंक्ति में बैठकर भोजन नहीं करेंगे। डॉक्टर जी ने उनको यह तो नहीं कहा कि आप शिबिर से चले जाइये। उन्होंने उनसे कहा ‘ठीक है, आप अलग पंक्ति बना कर भोजन कीजिये। मैं तो उनके साथ ही भोजन करूँगा।’’ उस दिन उस विशिष्ट जाति के 10-12 स्वयंसेवकों ने अलग पंक्ति में बैठकर भोजन किया। अन्य करीब तीनसौ स्वयंसेवकोंने, डॉक्टर जी समेत, समान पंक्तियों में बैठकर अपना भोजन किया। दूसरे दिन चमत्कार हुआ। उन 10-12 स्वयंसेवकों ने भी सब के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। बोर्डपर विद्यमान किसी रेषा को छोटी करनी हो तो उसके लिये दो तरीके हैं। एक यह कि डस्टर लेकर उस रेषा को किसी एक छोर से मिटाये। और दूसरा यह कि उस रेषा के ऊपर एक बडी रेषा खींचे। वह मूल रेषा आपही आप छोटी हो जाती है। डॉक्टर जी ने दूसरे तरीके को अपनाया। सब के ऊपर हिन्दुत्व की बडी रेषा खींची। बाकी सब रेषाएं आप ही आप छोटी हो गई। इस पद्धति की सफलता यह है कि संघ में किसी व्यक्ति की जाती पूछी ही जाती नहीं। इस तरीके से संघ में जातिभेद मिट गया। छुआछूत समाप्त हुई। 1934 में महात्मा जी ने भी संघ की इस विशेषता का, उनके आश्रम के समीप जो संघ का शिबिर लगा था, उस में जाकर स्वयं अनुभव किया। संघ जातिनिरपेक्ष, भाषानिरपेक्ष, पंथनिरपेक्ष बना। और बिखरे हुये हिन्दुओं का संगठन करने में सफल बना।

गुरुदक्षिणा
संघ की कार्यशैली की दूसरी विशेषत: यह है कि संघ की जो भी आवश्यकताएं र्है वे संघ के स्वयंसेवक ही पूर्ण करेंगे। संस्था चलाने के लिये धन चाहये ही। वह कौन देगा। अर्थात् स्वयंसेवक देंगे। संघ किसी से दान नहीं लेता। जो भी देना है वह स्वयंसेवक देंगे। और वह भी समर्पण भावना से, दान की भावना से नहीं। दान की भावना अहंकार को जन्म देती है। देनेवालो का हाथ हमेशा ऊपर रहता है। संघ की गुरुदक्षिणा की पद्धति के कारण संघ पूर्णत: स्वतंत्र है। किसी का भी दबेल नहीं है।

गुरु कौन?
गुरुदक्षिणा तो प्रारंभ हुई। किन्तु गुरु कौन? डॉक्टर जी ने बताया कि कोई व्यक्ति संघ में गुरु नहीं। भगवा ध्वज अपना गुरु। वह ध्वज त्याग का, पवित्रता का, तथा पराक्रम का प्रतीक है। गुरुदक्षिका में उसका पूजन तथा उसी को समर्पण। इस पद्धति के कारण संघ में व्यक्तिमाहात्म्य नहीं। किसी भी व्यक्ति का जयघोष नहीं। ‘डॉ. हेडगेवार की जय’ यह भी घोष नहीं तो औरों की बात ही क्या? संघ में केवल एकमात्र जयघोष है ‘भारत माता की जय’।

कार्यकर्ता
किसी भी संस्था चलाने के लिये कार्यकर्ता चाहिये। वे कहॉ से आयेंगे। डॉक्टर जी ने वे संघ से ही निर्माण किये। उत्कट देशभक्ति और निरपेक्ष समाजनिष्ठा की भावना से डॉक्टर जी ने तरुणों को अनुप्राणित किया। और 18-20 वर्ष की आयुवाले तरुण, अननुभवी होते हुये भी, रावलपिंडी, लाहोर, देहली, लखनौं, चेन्नई, कालिकत, बेंगलूर ऐसे सुदूर स्थित अपरिचित शहरों में गये। प्राय:, शिक्षा का हेतु लेकर ये तरुण गये। किन्तु मुख्य उद्देश्य था वहाँ संघ की शाखा स्थापन करना। इन तरुणों ने अपने समवयस्क तरुणों को अपने साथ यानी संघ के साथ जोडा। और शिक्षा समाप्ति के पश्चात् भी वे वहीं कार्य करते रहे। उनके परिश्रम से संघ आसेतुहिमाचल विस्तृत हुआ। उस समय ‘प्रचारक’ यह संज्ञा रूढ नहीं हुई थी। किन्तु ये सारे प्रचारक ही थे। आज भी उच्चविद्याविभूषित तरुण, ‘प्रचारक’ बनकर अपना सारा जीवन संघ के लिये समर्पित करते दिखाई देते हैं। इन कार्यकर्ताओं के प्रयत्नों को अभूतपूर्व यश मिला और 1940 के नागपुर में हुये संघ शिक्षा वर्ग में एक असम का अपवाद छोडकर उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक के सब प्रान्तों से शिक्षार्थी स्वयंसेवक उपस्थित थे। डॉक्टर जी अपनी आँखों में हिंदुस्थान का लघुरूप देख सके। उस शिक्षा वर्ग के समाप्ति के पश्चात् केवल 11 दिनों के बाद ही यानी 21 जून 1940 को डॉक्टर जी ने इहलोक की जीवनयात्रा समाप्त की। 51 वर्षों का उनका जीवन कृतार्थ हुआ।
आज डॉक्टर जी ने स्थापन किया हुआ संघ भारत के सभी जिलों में फैला है। और भारत के बाहर 35 देशों में उसका विस्तार हुआ है। अंतर इतना ही कि विदेश स्थित संघ का नाम हिंदू स्वयंसेवक संघ है। आज की बिगडी हुई सामाजिक स्थिति के परिप्रेक्ष्य में संघ ही एकमात्र जनता की आशा का स्थान है।

शनिवार, 25 मार्च 2017

वीर विनायक दामोदर सावरकर !


महान क्रन्तिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय जिसे पढ़कर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे !!
यह कहा जाए कि आधुनिक भारतीय इतिहास में जिस महापुरुष के साथ सबसे अधिक अन्याय हुआ, वह सावरकर ही हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सावरकर ‘नाख़ून कटाकर’ क्रन्तिकारी नहीं बने थे।
27 वर्ष की आयु में, उन्हें 50-50 वर्ष के कैद की दो सजाएँ हुई थीं। 11 वर्ष के कठोर कालापानी के सहित उन्होंने कुल 27 वर्ष कैद में बिताए। सन 1857 के विद्रोह को ‘भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ बताने वाली प्रामाणिक पुस्तक सावरकर ने ही लिखी।
ब्रिटिश जहाज से समुद्र में छलांग लगाकर, सावरकर ने ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अंतर्राष्ट्रीयकरण किया। ‘हिंदुत्व’ नामक पुस्तक लिखकर सावरकर ने ही भारतीय राष्ट्रवाद को परिभाषित किया। जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद का विरोध, पूरी शक्ति से सावरकर ने ही किया।
जातिवाद और अश्पृश्यता का जैसा विरोध वीर सावरकर ने किया था, वैसा तो कांग्रेस तब क्या, आज भी नहीं कर सकती है।
वीर सावरकर जी के बारें में 25 ऐतिहासिक बातें जो आप सभी को जाननी चाहिये......
1. वीर सावरकर पहले क्रांतिकारी देशभक्त थे जिन्होंने 1901 में ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया की मृत्यु पर नासिक में शोक सभा का विरोध किया और कहा कि वो हमारे शत्रु देश की रानी थी, हम शोक क्यूँ करें? क्या किसी भारतीय महापुरुष के निधन पर ब्रिटेन में शोक सभा हुई है.?
2. वीर सावरकर पहले देशभक्त थे जिन्होंने एडवर्ड सप्तम के राज्याभिषेक समारोह का उत्सव मनाने वालों को त्र्यम्बकेश्वर में बड़े बड़े पोस्टर लगाकर कहा था कि गुलामी का उत्सव मत मनाओ…
3. विदेशी वस्त्रों की पहली होली पूना में 7 अक्तूबर 1905 को वीर सावरकर ने जलाई थी…
4. वीर सावरकर पहले ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने विदेशी वस्त्रों का दहन किया, तब बाल गंगाधर तिलक ने अपने पत्र केसरी में उनको शिवाजी के समान बताकर उनकी प्रशंसा की थी जबकि इस घटना की दक्षिण अफ्रीका के अपने पत्र ‘इन्डियन ओपीनियन’ में गाँधी ने निंदा की थी…
5. सावरकर द्वारा विदेशी वस्त्र दहन की इस प्रथम घटना के 16 वर्ष बाद गाँधी उनके मार्ग पर चले और 11 जुलाई 1921 को मुंबई के परेल में विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार किया…
6. सावरकर पहले भारतीय थे जिनको 1905 में विदेशी वस्त्र दहन के कारण पुणे के फर्म्युसन कॉलेज से निकाल दिया गया और दस रूपये जुरमाना किया… इसके विरोध में हड़ताल हुई… स्वयं तिलक जी ने ‘केसरी’ पत्र में सावरकर के पक्ष में सम्पादकीय लिखा…
7. वीर सावरकर ऐसे पहले बैरिस्टर थे जिन्होंने 1909 में ब्रिटेन में ग्रेज-इन परीक्षा पास करने के बाद ब्रिटेन के राजा के प्रति वफादार होने की शपथ नही ली… इस कारण उन्हें बैरिस्टर होने की उपाधि का पत्र कभी नही दिया गया…
8. वीर सावरकर पहले ऐसे लेखक थे जिन्होंने अंग्रेजों द्वारा ग़दर कहे जाने वाले संघर्ष को ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ नामक ग्रन्थ लिखकर सिद्ध कर दिया…
9. सावरकर पहले ऐसे क्रांतिकारी लेखक थे जिनके लिखे ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ पुस्तक पर ब्रिटिश संसद ने प्रकाशित होने से पहले प्रतिबन्ध लगाया था…
10. ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ विदेशों में छापा गया और भारत में भगत सिंह ने इसे छपवाया था जिसकी एक एक प्रति तीन-तीन सौ रूपये में बिकी थी… भारतीय क्रांतिकारियों के लिए यह पवित्र गीता थी… पुलिस छापों में देशभक्तों के घरों में यही पुस्तक मिलती थी…
11. वीर सावरकर पहले क्रान्तिकारी थे जो समुद्री जहाज में बंदी बनाकर ब्रिटेन से भारत लाते समय आठ जुलाई 1910 को समुद्र में कूद पड़े थे और तैरकर फ्रांस पहुँच गए थे…
12. सावरकर पहले क्रान्तिकारी थे जिनका मुकद्दमा अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय हेग में चला, मगर ब्रिटेन और फ्रांस की मिलीभगत के कारण उनको न्याय नही मिला और बंदी बनाकर भारत लाया गया…
13. वीर सावरकर विश्व के पहले क्रांतिकारी और भारत के पहले राष्ट्रभक्त थे जिन्हें अंग्रेजी सरकार ने दो आजन्म कारावास की सजा सुनाई थी…
14. सावरकर पहले ऐसे देशभक्त थे जो दो जन्म कारावास की सजा सुनते ही हंसकर बोले- “चलो, ईसाई सत्ता ने हिन्दू धर्म के पुनर्जन्म सिद्धांत को मान लिया.”
15. वीर सावरकर पहले राजनैतिक बंदी थे जिन्होंने काला पानी की सजा के समय 10 साल से भी अधिक समय तक आजादी के लिए कोल्हू चलाकर 30 पोंड तेल प्रतिदिन निकाला…
16. वीर सावरकर काला पानी में पहले ऐसे कैदी थे जिन्होंने काल कोठरी की दीवारों पर कंकर कोयले से कवितायें लिखी और 6000 पंक्तियाँ याद रखी..
17. वीर सावरकर पहले देशभक्त लेखक थे, जिनकी लिखी हुई पुस्तकों पर आजादी के बाद कई वर्षों तक प्रतिबन्ध लगा रहा…
18. वीर सावरकर पहले विद्वान लेखक थे जिन्होंने हिन्दू को परिभाषित करते हुए लिखा कि-
‘आसिन्धु सिन्धुपर्यन्ता यस्य भारत भूमिका.
पितृभू: पुण्यभूश्चैव स वै हिन्दुरितीस्मृतः.’
अर्थात समुद्र से हिमालय तक भारत भूमि जिसकी पितृभू है जिसके पूर्वज यहीं पैदा हुए हैं व यही पुण्य भू है, जिसके तीर्थ भारत भूमि में ही हैं, वही हिन्दू है..
19. वीर सावरकर प्रथम राष्ट्रभक्त थे जिन्हें अंग्रेजी सत्ता ने 30 वर्षों तक जेलों में रखा तथा आजादी के बाद 1948 में नेहरु सरकार ने गाँधी हत्या की आड़ में लाल किले में बंद रखा पर न्यायालय द्वारा आरोप झूठे पाए जाने के बाद ससम्मान रिहा कर दिया… देशी-विदेशी दोनों सरकारों को उनके राष्ट्रवादी विचारों से डर लगता था…
20. वीर सावरकर पहले क्रांतिकारी थे जब उनका 26 फरवरी 1966 को उनका स्वर्गारोहण हुआ तब भारतीय संसद में कुछ सांसदों ने शोक प्रस्ताव रखा तो यह कहकर रोक दिया गया कि वे संसद सदस्य नही थे जबकि चर्चिल की मौत पर शोक मनाया गया था…
21.वीर सावरकर पहले क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त स्वातंत्र्य वीर थे जिनके मरणोपरांत 26 फरवरी 2003 को उसी संसद में मूर्ति लगी जिसमे कभी उनके निधन पर शोक प्रस्ताव भी रोका गया था….
22. वीर सावरकर ऐसे पहले राष्ट्रवादी विचारक थे जिनके चित्र को संसद भवन में लगाने से रोकने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा लेकिन राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने सुझाव पत्र नकार दिया और वीर सावरकर के चित्र अनावरण राष्ट्रपति ने अपने कर-कमलों से किया…
23. वीर सावरकर पहले ऐसे राष्ट्रभक्त हुए जिनके शिलालेख को अंडमान द्वीप की सेल्युलर जेल के कीर्ति स्तम्भ से UPA सरकार के मंत्री मणिशंकर अय्यर ने हटवा दिया था और उसकी जगह गांधी का शिलालेख लगवा दिया..
24. वीर सावरकर ने दस साल आजादी के लिए काला पानी में कोल्हू चलाया था जबकि गाँधी ने कालापानी की उस जेल में कभी दस मिनट चरखा नही चलाया..
25. वीर सावरकर माँ भारती के पहले सपूत थे जिन्हें जीते जी और मरने के बाद भी आगे बढ़ने से रोका गया…
पर आश्चर्य की बात यह है कि इन सभी विरोधियों के घोर अँधेरे को चीरकर आज वीर सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों का सूर्य उदय हो रहा है………
जय जननी, जय मातृभूमि.....

गुरुवार, 23 मार्च 2017

*"भारतीय नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2074 (29 मार्च, 2017)" की आप सभी को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ।*
*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व :*
*1.* इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की।
*2.* सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया। इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत् का पहला दिन प्रारंभ होता है।
*3.* प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का दिन यही है।
*4.* शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात् नवरात्र का पहला दिन यही है।
*5.* सिख परंपरा के द्वितीय गुरू श्री अंगद देव जी के जन्म दिवस का यही दिन है।
*6.* स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन को आर्य समाज की स्थापना दिवस के रूप में चुना।
*7.* सिंध प्रान्त के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरूणावतार संत झूलेलाल इसी दिन प्रगट हुए।
*8.* विक्रमादित्य की भांति शालिवाहन ने हूणों को परास्त कर दक्षिण भारत में श्रेष्ठतम राज्य स्थापित करने हेतु यही दिन चुना।
*9.* युधिष्ठिर का राज्यभिषेक भी इसी दिन हुआ।
*भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक महत्व :*
*1.* वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरी होती है।
*2.* फसल पकने का प्रारंभ यानि किसान की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है।
*3.* नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं अर्थात् किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिये यह शुभ मुहूर्त होता है।
*भारतीय नववर्ष कैसे मनाएँ :*
*1.* हम परस्पर एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दें।
*2.* आपने परिचित मित्रों, रिश्तेदारों को नववर्ष के शुभ संदेश भेजें।
*3 .* इस मांगलिक अवसर पर अपने-अपने घरों पर भगवा पताका फेहराएँ।
*4.* आपने घरों के द्वार, आम के पत्तों की वंदनवार से सजाएँ।
*5.* घरों एवं धार्मिक स्थलों की सफाई कर रंगोली तथा फूलों से सजाएँ।
*6.* इस अवसर पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लें अथवा कार्यक्रमों का आयोजन करें।
*आप सभी से विनम्र निवेदन है कि "भारतीय नववर्ष" हर्षोउल्लास के साथ मनाने के लिए "समाज को अवश्य प्रेरित" करें।*
* धन्यवाद *
🚩जय श्री राम🚩